news-details

बाड़ी में काम कर रही थी 17 वर्षीय लड़की…दिनदहाड़े कर लिये अगवा.. दुष्कर्म के इरादे से ले गए जंगल…आरोपी रिस्ते में लगता है बहनोई…

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के भकुर्रा गांव में मनचले युवकाें ने बाड़ी में काम कर रही एक 17 वर्षीय लड़की काे दिनदहाड़े अगवा कर लिया। युवक दुष्कर्म के इरादे से ताेलगे जंगल ले गए। जहां से किसी तरह से भाग कर लड़की ने जंगल में माैजूद महिलाओं को आप बीती बताई। महिलाओं ने उसे सुरक्षित काेटवार के घर पर रखा है। गैंगरेप के प्रयास की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने माैके पर पहुंच कर दाे युवकाें काे हिरासत में लिया है।

साेमवार काे पीड़ित 17 वर्षीय किशाेरी घर पर अकेली थी। घर से कुछ दूर बाड़ी में दाेपहर 2 बजे के करीब वह काम कर ही थी। इसी बीच गांव के अशाेक सिदार, घनश्याम सिंदार दबंग तिलेश्वर के साथ जा पहुंचे। युवती के अनुसार तिलेश्वर ने उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया और तीनाें उसे तेलमा रास्ते से हाेते हुए पहले झिंझर ले गए। रास्ते में लड़की ने खुद काे छुड़ाने का प्रयास किया ताे तीनाे ने उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए ताेलगे जंगल ले गए। यहां पर युवक जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच युवती किसी तरह से दबंगाें के चंगुल से छूट कर भागी ताे रास्ते में झाड़ू बनाने के लिए कुछ महिलाएं जंगल में कुश से सीक निकाल रही थी।

महिलाओं काे देख कर युवती ने पूरी आप बीती बताई। इसी बीच घनश्याम और अशाेक जा पहुंचे और महिलाओं काे धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक महिला ने जनपद सदस्य काे फाेन कर घटना की जानकारी दे दी। माैके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने युवती काे गांव के काेटवार के घर पर सुरक्षित रखने के साथ ही परिजनाें काे जानकारी दी। युवती काे दिन दहाड़े अगवा कर गैंगरेप के प्रयास की सूचना मिलते ही टीआई किरन गुप्ता पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर अशाेक व घनश्याम काे हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया की युवती के कथन के आधार पर जांच की जा रही है।

युवती काे अगवा करने वाले रिश्ते के बहनाेई

भकुर्रा गांव में युवती काे अगवा कर दुष्कर्म किए जाने की घटना से दहशत का माहाैल है। पुलिस काे जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि तिलेश्वर गांव में दबंग किस्म का व्यक्ति है, और उसका रिश्ते में बहनाेई लगता है। युवती तीनाें काे पहले से जानती थी। साेमवार काे बाड़ी में पहुंचे तिलेश्वर ने पहले उसे अपने पास बुलाया और इसके बाद जबरन बाइक पर बिठा लिया। युवती ने शाेर मचाने का प्रयास किया ताे बाइक में पीछे बैठे तिलेश्वर ने उसका कपड़े से मुंह दबा दिया था। जिसकी वजह से वह चिल्ला नहीं सकी और रास्ता सूनसान हाेने पर वह जंगल तक जा पहुंचा।





अन्य सम्बंधित खबरें