Poco X3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर
पोको का नया स्मार्टफोन Poco X3 भारत में लॉन्च हो गया है। Poco X3 इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Poco X2 का अपग्रेडेड वर्जन है। Poco X3 को कुछ दिन पहले ही यूरोप में Poco X3 NFC के नाम से लॉन्च किया गया है। Poco X3 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।
Poco X3 की संभावित स्पेसिफिकेशन Poco X3 NFC को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है।
दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।