कोटरीपानी से अवैध शराब - CG Sandesh

कोटरीपानी से अवैध शराब

बागबाहरा पुलिस ने 21 सितम्बर 2020 को मुखबिर की सूचना पर  ग्राम कोटरीपानी का सोनधर गोड से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर कोटरीपानी भालूचुवां मोड स्थित चण्डी मंदिर के कुछ दुरी पर खेत के मेड पार कर आरोपी को अवैध मदिरा के साथ रंगे हाथों घेराबंदी कर पकड़ा गया. जहाँ आरोपी सोनधर गोड पिता फगनु गोड उम्र 60 साल अपने पास रखे थैला में मदिरा को बिक्री वास्ते रखकर ग्राहक का इंतजार करते खडा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी के थैला में रखे दो पांच-पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 08 लीटर महुआ शराब कीमती 1600 रूपये मिला जिसे जप्त आरोपी सोनधर गोड का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें