पीकअप को जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट - CG Sandesh

पीकअप को जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम पोटापारा के पास पीकअप को जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट करने से मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जयलाल मेहेर अपनी पिकअप वाहन क्रमांक CG06-GN-5790 में 20 सितम्बर 2020 को रात्रि करीबन 10:00 बजे रायपुर से फल सेब और केला लोड कर सम्बलपुर (उडीसा) जा रहे था. जिसके साथ उसका लडका अनिल मेहेर उम्र 19 वर्ष भी गाडी में था. इस दौरान वे करीबन 02:00बजे NH53 रोड ग्राम पोटापारा के पास में पहुंचे थे कि पिछे से रायपुर तरफ से आ रहे वाहन ट्रक क्रमांक OD-09 Q-3486 का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर इनकी वाहन पीकअप को जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया जिससे वाहन पिकअप दो पल्टी हो गया व वाहन में रखे फल पूरा रोड में फैल गया. पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पूरी बाडी, इंजन, पट्टा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना में गाडी में बैठे अनिल को कोई चोंट नहीं आया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्र. OD-09 Q-3486 के चालक पर धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें