पीकप की ठोकर से मोटर सायकल चालक बुरी तरह क्षतिग्रस्त - CG Sandesh

पीकप की ठोकर से मोटर सायकल चालक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बागबाहरा थाना अंतर्गत दारगांव के आगे हिना कृर्षि फार्म के पास पीकप वाहन द्वारा मोटर सायकल को जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर 2020 के शाम करीबन 04:00 बजे भुनेश्वर गोयल अपने मोटर सायकल सोल्ड HF डिलक्स में अपने दोस्त कृष्णा यादव के साथ दवाई लेने बागबाहरा गया था. जो कि दवाई लेकर अपने साथी कृष्णा यादव के साथ बागबाहरा से हाथीगढ जा रहा था. कि शाम करीबन 05:00 बजे के आसपास दारगांव के आगे हिना कृर्षि फार्म के पास पहुंचा था कि वितरीत दिशा झलप तरफ से आ रहे सफेद कलर पीकप क्रमांक OD 03 E 5188 का चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते आया और भुनेश्वर गोयल के मोटर सायकल को जोर से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. एक्सीडेन्ट होने से मोटर सायकल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व भुनेश्वर गोयल के दाहिने पैर टकना के नीचे फैक्चर हो गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकप क्र. OD 03 E 5188 के चालक बुनुराम राणा पर धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें