पिथौरा : साढे तीन लीटर महुआ शराब जप्त, सट्टा पट्टी खिलाते 4 पकड़ाए.
पिथौरा पुलिस ने 22 सितम्बर 2020 को मुखबिर की सूचना पर सुखा नाला साजा झाड़ के पास एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक पीले रंग की जरकिन में भरी करीबन साढे तीन लीटर (3500 ML) हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब को रखा था जिसे जप्त कर आरोपी तिलक राम निर्मलकर का कृत्य अपराध धारा 34(1) (क) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
पिथौरा पुलिस ने 22 सितम्बर 2020 को सट्टा पट्टी खिलाने वाले 4 लोगों को पकड़ा है. जिसमे थूकेल राम निषाद निवासी कौहाकुड़ा को सट्टा पट्टी अंको में लिखा हुआ एवं नगदी रकम 650 रूपये के साथ, अजय सेन पिता स्व. भोलाराम सेन उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 साईं मंदिर के पिछे, पिथौरा का रहने वाला को एक सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको पर 550/- रूपये का दांव लगा होना लेख है एवं एक नीले रंग का डट पेन तथा नगदी रकम 550/- के साथ, दुर्योधन बरिहा पिता श्रीराम बरीहा उम्र 45 वर्ष साकिन गोपालपुर पारा न. 01 का रहने को एक सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको पर 1500/- रूपये का दांव लगा होना लेख है एवं एक नीले रंग का डट पेन तथा नगदी रकम 1500/- के साथ तथा घनश्याम ऊर्फ मन्नू वासुदेव पिता जगदीश वासुदेव उम्र 49 वर्ष को एक सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको पर 1800/- रूपये का दांव लगा होना लेख है एवं एक नीले रंग का डाट पेन तथा नगदी रकम 1800/- रूपये के साथ पकड़कर धारा 4(क)-PUB के तहत कार्यवाही किया है.