सिमगांव में मारपीट, गाली गलौच - CG Sandesh

सिमगांव में मारपीट, गाली गलौच

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सिमगांव में मारपीट, गाली गलौच होने पर मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर 2020 को रात्रि लगभग 09:00 बजे कलानाथ अपने पुराना घर से नये घर समान देखने जा रहा था. और मोहन ठाकुर के घर के पास पहुंचा था वहीं पर ललित बया अपने कार को बीच रास्ता में खडी करके मोहन के चौरा में ललित बया, अमीत जोशी व अन्य लोग भी बैठे थे, जिसमे से ललित बया कलानाथ को देखकर रूक बोला तो उसके रूकने के बाद कहां जा रहा है कहकर उसे अश्लील गंदी गंदी गाली देने लगा. जिसे क्यों गाली बक रहे हो कहने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया गया. मामले की शिकायत पर ललित बया के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें