नहीं रूक रहा छग में हाथियों की मौत  का सिलसिला, पिथौरा किशनप... - CG Sandesh

नहीं रूक रहा छग में हाथियों की मौत का सिलसिला, पिथौरा किशनपुर में हाथी की संदिग्ध मौत

छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पिथौरा क्षेत्र के किशनपुर जंगल में एक हाथी की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा बिजली करंट लगने से मौत हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वन्य-प्रणी के शिकार के लिए करंट प्रवाहित की गई इसी के चपेट में आने से हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है किशनपुर के नवगढ़िया डीपा पारा में हाथी की मौत हुई है। फारेस्ट की टीम सूचना पर घटना स्थल पहुंच चुकी है। जानकारी एकत्र किया जा रहा है कि हाथी कि मौत कैसे हुई है?

हाथी का मौत का सिलसिला नहीं थम रहा

सूरजपुर के प्रतापपुर में 9 और 10 जून को एक गर्भवती हथिनी सहित 2 मादा हाथियों की मौत हुई।

बलरामपुर में अतौरी के जंगल में 11 जून को 1 हाथिनी की मौत।

धमतरी में माडमसिल्ली के जंगल में कीचड़ में फंसने से 15 जून को एक हाथी के बच्चे की मौत।

रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 16 और 18 जून को 2 हाथियों की मौत।


अन्य सम्बंधित खबरें