भाजपा के तीन सांसदों ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को लिखा पत्... - CG Sandesh

भाजपा के तीन सांसदों ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांग के समर्थन में अब भाजपा के तीन सांसदों ने भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखा है।

पत्र लिखने वाले सांसदों में विजय बघेल, अरूण साव और श्रीमती गोमती साय है। तीनों सांसदों ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी आंदोलनरत है। ये सभी आंदोलकारी कर्मी पिछले छह महीने से अपनी जान को जोखिम में डालकर काम कर रहे थे, लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। कांग्रेस ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा घोषणा पत्र में किया गया था, लेकिन अब तक वादा को पूरा करना छोड़ सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है जो निंदनीय है। तीनों सांसदों ने उनकी मांग को पूरा करने के साथ उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है।


अन्य सम्बंधित खबरें