बॉलीवुड सेलेब्स को बताया सॉफ्ट टारगेट - रवीना टंडन ने लोकल एथॉरिटीज पर साधा निशाना
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने ट्वीट कर नाराजगी जताई थी. इस बार उन्होंने मीडिया को फटकार लगाई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में आधा सच बताया जा रहा है जिसे वे अपनी टीआरपी रेटिंग्स के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.
रवीना ने लिखा- 'फिल्म इंडस्ट्री के बारे में आधा सच जो कि उनकी टीआरपी रेटिंग्स के बराबर है. दुनिया में आई आपदा को भुला दिया गया है. अपमानजनक जजमेंट/ गाली गलौच, जांच से पहले दोषी करार देना सार्वजनिक हत्या है. अगर गलत साबित हुए तो क्या मीडिया उनकी प्रतिष्ठा, विश्वनीयता को वापस दिला पाएगी'. उनके इस रिएक्शन पर यूजर्स उल्टा उन्हें सुना रहे हैं.
इससे पहले रवीना ने ड्रग्स मामले में एनसीबी की जांच पड़ताल को न्यूट्रल सपोर्ट देते हुए एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था- 'अब सफाई का समय आ गया है. स्वागत है! हमारे आने वाले जेनरेशन की मदद करेंगे. यहां से शुरू करें, इसके बाद दूसरे क्षेत्रों की तरफ बढ़ें. जड़ से उखाड़ फेंके. दोषी, यूजर्स, डीलर्स, सप्लायर्स को सजा दें. फायदा उठा रहे बड़े लोगों निशाने पर हैं, जो दूसरों की तरफ देखते भी नहीं और उनकी जिंदगी खराब कर देते हैं.'
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब से ड्रग एंगल सामने आया है तबसे हड़कंप मच गया
है. हर कोई इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है और इसे अलग-अलग तरह से देख रहा
है. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ रहा है कई सारे सेलेब्स ऐसे हैं जो एनसीबी की
रडार पर हैं. वहीं कई सेलेब्स ऐसे हैं जो एनसीबी की इस पहल का समर्थन कर
रहे हैं और वे जल्द से जल्द ये चाहते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से ड्रग्स
का सफाया हो जाए. रवीना टंडन भी लगातार इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे
रही हैं. अब उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड स्टार्स को सॉफ्ट टारगेट बताया
है.
रवीना ने किया ये ट्वीट
उन्होंने लिखा- ड्रग्स को लेकर कोई भी सप्लाई लोकल एथॉरिटीज के आशिर्वाद के बिना नहीं हो सकती है. कई सारी बड़ी मछलियां इस मामले में ऐसी हैं जो बिना किसी सवाल के साफ निकल जा रही हैं. अगर कोई पत्रकार इन सप्लायर्स तक पहुंचे स्टिंग करने के लिए तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा. सेलिब्रिटीज सिर्फ सॉफ्ट टारगेट हैं.
इससे पहले रवीना ने एक ट्वीट में प्रशासन का घेराव करते हुए लिखा था कि प्रशासन ने अपनी आंखें बंद कर ली है इसलिए उन्हें सच्चाई नजर नहीं आ रही है. प्रशासन की ढिलाई का ही नतीजा है जो युवा इस तरह के दलदल में फंस रहे हैं. इसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है. सिर्फ यहीं तक नहीं रुकना है इसे पूरे देश से मिटाने की जरूरत है.
बता दें कि बॉलीवुड ड्रग मामले में बड़े सेलेब्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह समेत बॉलीवुड के कुछ और स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं.