एक युवक ने तीन महिलाओं पर हमला कर दिया...2 की मौके पर ही मौत... - CG Sandesh

एक युवक ने तीन महिलाओं पर हमला कर दिया...2 की मौके पर ही मौत हो गई...1 गभीर रूप से घायल है,अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है...

पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तडो़ला में डबल मर्डर की खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह एक युवक ने तीन महिलाओं पर हमला कर दी जिसमें दो महिला की मृत्यु हो गई जबकि एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मृतिका का नाम रामवती खड़िया पति दासमति 50 वर्ष एवं सहोद्रा यादव पति केदार यादव 45 वर्ष है, जबकि समारिन बाई पति मोहन यादव गंभीर रूप से घायल है। ग्राम के ही एक युवक द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष यादव ने नाली के विवाद को लेकर दो महिलाओं को मौत के घाट उतारा। जिसमे एक महिला घायल है, जिसको इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचे,रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह एवं डीएसपी गरिमा द्विवेदी,पुसौर टीआई एवं उनकी टीम ने आरोपी युवक को एक घंटे के अंदर ही हिरासत में ले लिया है। जहाँ इस मामले में पुसौर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें