मादा हाथी के मौत के मामले में दर्जन भर ग्रामीण हिरासत में, वन कर्मियों को हाथ लगा सुराग, 1 सप्ताह पहले भालू के शव को पहाड़ में छिपाने की खबर
पिथौरा वन परिक्षेत्र के किशनपुर बिट क्रमांक 491 में मादा हाथी के मौत के मामले में दर्जन भर किशनपुर गाँव के ग्रामीण हिरासत में है. मामले में चौंकाने वाली बात आई है सामने, सप्ताह भर पहले शिकारियों द्वारा बिछाए गये बिजली तार मे भालु की कंरेट लगने से मौत हुई थी.
बताया जा रहा है कि पहाडों में भालु की शव को छुपाया गया था, मामले में कड़ी मेहनत के बाद वीरेन्द्र बंजारे वन कर्मी को सुराग मिला जिसके बाद शाम तक पुरे मामले का ख़ुलाशा होने की बात कही जा रही है.
बता दे कि कल पिथौरा के किशनपुर के जंगल मे एक मादा हाथी के मौत के बाद उच्च अधिकारी डॉग स्क्वायड टीम के साथ गांव पहुँचे जहां डॉग घटना स्थल होते हुए किशनपुर गांव पहुँचा, जहां निशानदेही के आधार पर लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
बताया जाता है कि शिकारियों ने खेत मे शिकार के लिए 1 किलोमीटर दूर 11 केव्ही के तार से खिच कर फंदा बनाया था. जिसमे जानवरो के साथ -साथ किसी अन्य व्यक्ति की भी मौत हो सकती थी. और जिले में ऐसे भी मामले आ चुके है कि जंगली जानवरों के लिए लगाये गए फन्दों में इंसानों की भी मौत हो चुकी है.