बिग ब्रेकिंग:- किशनपुर हाथी मामले में 7 गिरफ्तार 2 फ़रार
महासमुन्द वनमण्डल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पिथौरा में दिनांक 26/09/2020 की सुबह सूचना मिलने पर ग्राम किशनपुर नगेड़िया डिपा नारंगी क्षेत्र कक्ष कं. 491 के पास विद्युत करेंट लगाकर वन्यप्रणियों के शिकार करने हेतु जी.आई. तार बिछाया गया था | विद्युत करेंट से. वन्यप्राणी मादा हाथी की मृत्यु हो गई ।
मुखबिर की गुप्त सूचना मिलने पर वन अमले तथा सुरेश नवरंग डॉग स्कॉड प्रभारी, अचानकमार टाइगर रिजर्व के द्दारा ग्राम किशनपुर एवं रामपुर (डीपापारा) में छापामार की कार्यवाही की गई.
जिसमें आरोपीगण
1. मखियार यादव पिता परदेशी यादव उम्र 36 वर्ष, ग्राम किशनपुर के घर से विद्युत तार, हुकिंग करने का बांस, लकड़ी खूंटी जप्त
2. गौरीशंकर पिता सन््यासी उम्र 43 वर्ष , ग्राम रामपुर (डीपापारा) के द्वारा बोये गये मूंगफलली टिकरा में 01 नग मादा हाथी मृत जप्त
3. सहदेव पिता लाला उम्र 45 वर्ष , ग्राम किशनपुर के भर्री मूंगफल्ली टिकरा में स्थित विद्युत खंबे (11 के.व्ही.) पर भर्री में कांच शीशी पर नंगा तार का छोटा टुकड़ा लपेटा हुंआ जप्त.
4. नरोत्तम साहू पिता जगत साहू , उम्र 34 वर्ष , ग्राम किशनपुर से बांस खूंटी शिकार में प्रयुक्त जप्त
5. सिरपत पिता पैतराम बरिहा उम्र 27 वर्ष , ग्राम किशनपुर से बांस खूंटी शिकार में प्रयुक्त जप्त
6. अमृतलाल पिता हरिराम यादव उम्र 23 वर्ष ग्राम किशनपुर के द्दारा बताये गये घटना स्थल से वन्यप्राणी मृत भालू के अवशेष अंग जप्त
7. अशोक पिता रसिक बुड़ेक ग्राम किशनपुर के घर से बांस की खूंटी जप्त (फरार)
8. जयनाथ पिता रूसी ग्राम लक्ष्मीपुर के घर से जी.आई.तार एवं बांस खूंटी जप्त (फरार)
9. निराकार पिता आशाराम बरिहा , उम्र 45 वर्ष , ग्राम किशनपुर के घर से नंगा विद्युत तार, लकड़ी खूंटी, कांच शीशी जप्त.
उक्त सामाग्री जप्त कर पी.ओ. आर. कं. 9696,/16 दिनांक 26,/09/2020 एवं 9696,/17 दिनांक 27.09.2020 जारी किया गया ।
उपरोक्त आरोपियों के व्दारा विद्युत करेंट के द्वारा वन्यप्राणी मादा हाथी एवं भालू 01 नग का शिकार करना स्वीकार किया गया |
उपरोक्त अपराधियों के विरूद्ध वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972, की धारा 9, 39 ,50,51, एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत उल्लंघन करने पर कार्यवाही कर प्रथम श्रेणी न्यायालय पिथौरा में प्रस्तुत किया जा रहा है |
तलाशी के दौरान सी.के. टिकरिहा, उप वनमण्डलाधिकारी यूआर. बसंत, सहायक वन संरक्षक, सह परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा, एम.एल. प्रजापति, उप वनक्षेत्रपाल, सत्येन्द्र कश्यप, वनपाल, विरेन्द्र बंजारे , वनरक्षक , सीताराम ध्रुव , वनरक्षक, गुरूचरण मिश्रा, वनरक्षक, दिनेश शर्मा, वनरक्षक , दिनेश ठाकुर रक्षक , जयसिंह भोंसले, वनरक्षक, दीनाराम डड़सेना, वनरक्षक , दीपिका रात्रे, वनरक्षक , एवं सुरक्षा श्रमिकों की उपस्थिति में कार्यवाही गई ।