निर्माणधीन मॉडल कालेज में 19 वर्षीय युवक की मृत्यु के मामले ... - CG Sandesh

निर्माणधीन मॉडल कालेज में 19 वर्षीय युवक की मृत्यु के मामले में ठेकेदार के ऊपर अपराध दर्ज.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम लोहरकोट में 26 जुलाई 2020 को वाईब्रेटर मशीन के केबल से कंरेट लगने पर काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिसपर पुलिस ने ठेकेदार को जाँच में दोषी पाते हुए उसपर मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक रोशन यादव पिता अमरुत यादव उम्र 19 साल साकिन कैलासपुर थाना पिथौरा निर्माणधीन माडल कालेज ग्राम लोहरकोट मे काम कर रहा था. यह काम अशोक कुमार केजरीवाल अ वर्ग ठेकेदार प्रतापगढ सारंगढ जिला रायगढ के द्वारा कराया जा रहा है. जहाँ 26 जुलाई 2020 के 03.00 बजे करीब वाईब्रेटर मशीन के केबल से रोशन यादव का पैर करेंट के चपेट मे आ गया. जिससे उसे कंरेट मार दिया. इसके बाद रोशन को ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा ले गये जहां डॉ. ने रोशन को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बतया कि मामले में बिजली के संबंध मे बिजली विभाग से प्रतिवेदन चाहा गया. जिन्होने लेख किया है कि ठेकेदार अशोक कुमार केजरीवाल के द्वारा लापरवाही पूर्वक कटे छिले तार लगाया गया था उसी तार से रोशन की मौत हुई है. ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कटे छिले तार को लगाया था जिससे मृतक रोशन का काम करते समय पैर कटे तार मे टच होने से करेंट लगने से मौत हो गई.

सम्पूर्ण जांच पर मडल कालेज लोहराकोट में अशोक कुमार केजरीवाल की लापरवाही होने के कारण ठेकेदार के खिलाफ धारा 304 A भादवि की अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.

घटना ने फीर से एक बार लोगो की मानसिकता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं मानवता शर्मसार पैदाइस छिपाने के लिए नवजात को फेका तालाब में अज्ञात के खिलाप मामला दर्ज


अन्य सम्बंधित खबरें