चोरी के झूठे आरोप न सह पाने के कारण लोक लाज के भय से 26 वर्ष... - CG Sandesh

चोरी के झूठे आरोप न सह पाने के कारण लोक लाज के भय से 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..दो लोगो पर अपराध दर्ज..

रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया था जहा एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी जिस पर कापू पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया था । मर्ग क्रमांक 10/20 धारा 174 जा.फौ.के मृतक तरकस राठिया पिता जगतराम राठिया उम्र 26 साल साकिन सुपकालो के मर्ग जांच में पाया गया कि मृतक तरकस राठिया दिनांक 04.3.20 को रात्रि करीब 7.30 बजे घर से अपने साथियों के साथ बैशाखू मांझी के घर ग्राम डोमनारा में मुर्गा बनाकर खाये एवं शराब भी पिये बाद में सभी लोग अपने-अपने घर चले गये । रात्रि करीब 12.00 बजे मृतक तरकस राठिया अंधेरे में जुड़नसाय मांझी के घर घुस गया ।

जुड़नसाय तरकस राठिया को चोर समझकर दो थप्पड़ मारा तो तरकस वहां से भागने लगा चोर-चोर की आवाज का हल्ला सुनकर जुड़नसाय का चचेरा भाई पानसाय जो पडोस में रहता है अपने घर से बाहर रोड़ पर निकला और तरकस राठिया को वह भी चोर समझकर मारपीट किया । दिनांक 07.03.20 को डूमरनारा के धौरानी जंगल में तरकस राठिया का शव सेनहा झाड़ के डगाल में फांसी पर लटका मिला । कापू पुलिस शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पीएम CHC धरमजयगढ़ से कराया गया ।

पीएमकर्ता चिकित्सक रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न करते हुये परिस्थिति अनुसार निर्भर करता है लेख किये है। मर्ग जांच पर मृतक तरकस राठिया को आरोपी जुड़नसाय माझी एवं पान साय माझी के द्वारा मारपीट करने से मृतक तरकस राठिया आत्मग्लानी व लोक लाज के भय से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 306,34 भादवि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें