दो शराबियों ने एक नारी से की छेड़खानी..बीच बस्ती फाड़ दिया ब्लाउज…बीच बचाव के लिए चिल्लाई तो दिए जान से मारने की धमकी..!..पढ़े पूरी खबर…
रायगढ़ जिले में दिन ब दिन महिलाओं से छेड़खानी बड़ती ही जा रही है। तमनार थाना क्षेत्र से दो युवकों द्वारा एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती ने तमनार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तमनार पुलिस ने छेड़खानी करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लेकर रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार को शाम 7:00 बजे जब युवती पड़ोसी के घर अपने जेठ के लड़के को बुलाने गई थी। तभी गांव के दो युवक शराब के नशे में महिला को बेवजह गाली गुप्तार करने लगे। पहली बार में युवती ने युवकों द्वारा दिए जा रहे गाली को अनसुना कर दी, परंतु शराबी युवक नहीं माने और दोबारा दोनों युवक महिला से गाली गलौज करने लगे। तब महिला द्वारा पूछे जाने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर महिला को वही जमीन में गिरा दिया और हाथ पांव पकड़ने लगे तथा महिला के ब्लाउज भी फाड़ दिये और कहने लगे कि हम तेरा दुष्कर्म कर देंगे. हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा।
पीड़ित महिला बीच बचाव हेतु चिल्लाई. जिसे सुनकर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया. उस वक्त पीड़ित महिला का पति पड़ोसी के घर में था. उसे कुछ मालूम नहीं था. जब उसको पता चला कि उसके पत्नी के साथ यह सब घटना घटित हो गया है. तब वह घर आया और पत्नी से पूछताछ किया तो पत्नी ने सारी घटना पति को बताई ।
जिसके बाद तमनार थाने में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई. तमनार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 34 ipc, 354, 323, 506 ipc के तहत आरोपी युवक व्रत कुमार राठिया उम्र 22 वर्ष व बलराम राठिया 21 वर्ष को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.