10-12 दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रहे बंदर को वन विभाग ने पकड़ा.
मंगलवार को वन विभाग ने पिंजरा लगाकर एक बंदर को पकड़ा. वन विभाग के रेंजर यू आर बसंत ने बताया कि लाल मुंह का बंदर पिछले 10-12 दिनों से यहां आया हुआ था. जो शहर के कॉलोनी व बस्तियों में उत्पात मचा रहा था. इसके उत्पात से क्षेत्र के लोग परेशान थे. सोमवार को इसकी सूचना कॉलोनीवासियों ने वन विभाग को दी.
इसके बाद वन विभाग की टीम दूसरे दिन सुबह पिंजरे में केला रखकर उसे पकड़ने के लिए टीम डीपोपारा गई. जिस पेड़ में वह बंदर चढ़ा था उसी के नीच पिंजरे को रखा गया. इसके बाद बंदर जब केला खाने पिंजरे में घुसा तो पिंजरा बंद करके उस बंदर को पकड़ लिया गया.
बताया गया कि बंदर को वन विभाग की टीम ने बार नयापारा के जंगलों में छोड़ दिया है. यह कहां से आया है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं लग पा रही है. विभाग का कहना है कि अमूमन लाल मुंह के बंदर का दल पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र में देखा जाता है. कयास लगाया जा रहा है कि इसकी प्रजाति बार के जंगलों में हो सकती है. वह दल के साथ घूमने के लिए निकला रहा होगा और बाद में यह अपने दल से भटक गया होगा. भोजन व पानी की तलाशी में रिहायशी इलाके में आ पहुंचा होगा.