सरकारी खाद्य सामाग्री की कालाबाजारी...पिकअप वाहन में लदे 50 किलो चावल का 104 कट्टा बरामद ...रंगेहाथों पकड़ाया..
रायपुर । राजधानी रायपुर में सरकारी खाद्य सामाग्री की कालाबाजारी का एक मामला सामने आया है. टिकरापारा के कैलाशपुरी चौक स्थित उचित मूल्य की दुकान से माल सप्लाई का खेल चल रहा था, लेकिन वार्ड पार्षद ने रंगे हाथों इस काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है. मुलाफाखोरी की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी रीना साहू ने दबिश दी और मौके से पिकअप वाहन में लदे 50 किलो चावल का 104 कट्टा बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक राजेश साहू नामक व्यक्ति उचित मूल्य की दुकान का संचालन करता है. इसके साथ ही वह दुर्गा किराना स्टोर्स का भी मालिक है. जानकारी के मुताबिक राजेश साहू और उनके पुत्र प्रसून साहू उचित मूल्य की दुकान में बिकने वाले चावल को राशन दुकानों में बिकने वाले चावल की बोरियों में भर कर बाहर सप्लाई करता है.
लगातार इसकी शिकायत मिसने के बाद वार्ड पार्षद मनोज वर्मा और उनके साथियों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चलने वाले गाड़ी में चावल बोरी भरकर सप्लाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा. इसके साथ ही खाद्य विभाग को भी इसकी खजबर दी, जिसके बाद अधिकारियों ने दुकान का जांच किया साथ ही संचालक से पूछताछ की. इस दौरान उचित मूल्य की दुकान में बेचने वाले चावल और बाहर सप्लाई किए जाने वाले चावल एक ही पाया गया जिसके चलते कालाबाजारी का खुलासा हुआ है।