दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार ट्रक व पिकप में भिड़ंत...4 लोगो की मौत...
खरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है । छाल रोड पर भालुनारा के पास रात्रि 9.30 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक व पिकप में आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे मौके पर दो लोगो की मौत हो गयी हैं तो वही गंभीर रूप से घायल दो लोग को अस्पताल ले जाते वक्त दोनो दम तोड़ दिये। मरने वाले सारे विद्युत विभाग के कर्मचारी थे जिसमें दो जूनियर इंजीनियर एक लाइनमैन और एक ड्राइवर है।
दुर्घटना कितना भयानक था इसका अंदाजा ठोकर खाई पिकअप और ट्रक के उड़े परखच्चे से लगाया जा सकता है आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों वाहन तेज गति में थी ट्रक क्रमांक C G 04 MF 4989 का चालक फरार है उसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी अनुसार चारों व्यक्ति विद्युत लाइन ठीक करने देहजरी गए हुए थे तभी वहा से आते वक्त यह घटना घटित हुई है।
(1) सुशील सिदार, जे.ई, खरसिया, विद्युत विभाग, उम्र करीब 42 वर्ष। निवासी चंद्रपुर ।
(2) अमल एक्का, 30 वर्ष, जे ई टुरेकेला। निवासी कोरबा।।
( 3) राजेन्द्र सिदार, 43 वर्ष, ग्राम परस्कोल, लाइन मेन ।
(4) भार्गव वैष्णव, 28 वर्ष। पिकप चालक, खरसिया पुरानी बस्ती।