तिलंजनपुर से 4 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

तिलंजनपुर से 4 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त.

सांकरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम तिलंजनपुर मे एक आदमी से अवैध रुप से शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर एक आदमी भगतदेवरी से तिलंजनपुर रोड के बीच नाला के पास मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ने से उसके पास से एक सफेद कलर की 05 लीटर वाली जरकीन मे 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जुमला 4000 एमएल किमती 800 रुपया मिला. जिसे जप्त कर आरोपी मन्नु लाल नायक पिता मालिक राम नायक उम्र 52 साल साकिन तिलंजनपुर का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.

 



अन्य सम्बंधित खबरें