पोटापारा में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट. - CG Sandesh

पोटापारा में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पोटापारा में 1 अक्टूबर 2020 को मारपीट और गाली गलौच को लेकर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 08.00 बजे के आसपास ग्राम पोटापारा के प्रेम पटेल पुरानी रंजीश को लेकर हीरालाल यादव से गाली गलौच करने लगा. जिसे गाली देने से मना करने पर वह नही माना और गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगा. जिस पर हीरालाल यादव ने उसे भगा दिया.

थोड़ी देर में प्रेम पटेल अपने भाई लोकनाथ पटेल तथा लड़का सुरेश पटेल को साथ लेकर आया और तीनो व्यक्ति एक राय होकर फिर से हीरालाल यादव को गंदी गंदी अश्लील गालिया देकर डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये है. जिससे उसे चोंट लगी और खुन निकला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेम पटेल,  लोकनाथ पटेल और सुरेश पटेल के विरुद्ध धारा  294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

 



अन्य सम्बंधित खबरें