जंगल तरफ ले जाकर पत्नी पर किया धारदार वस्तु से हमला, जान सहि... - CG Sandesh

जंगल तरफ ले जाकर पत्नी पर किया धारदार वस्तु से हमला, जान सहित मारने की दी धमकी.

सरायपाली की एक महिला ने गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी को लेकर अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित महिला ने बताया है कि सरायपाली निवासी विशाल सोना से दो माह पूर्व ही उसका शादी हुआ था. शादी होने के बाद उसे पता चला कि पति शराबी उपद्रवि किस्म का है, जो कि 29 सितम्बर 2020 को प्रात: करीबन 06.00 बजे एक नया मोबाईल और 2500 रूपया पकडा था. जिसे उसकी पत्नी नया मोबाईल और पैसा कहा से आया बोलने पर महिला का पति विशाल सोना ने गुस्सा होकर तुझे क्या मतलब मै कहीं से भी लाया हूं कहकर गाली देते हुऐ हाथ-मुक्का से मारपीट किया. उसके बाद दोपहर को फिर विवाद हुआ और महिला अपने मायके ग्राम दर्राभांठा जा रही थी कि रास्ते में बिजली ऑफिस के आगे उसका पति आया और तुझे तेरा मायके पहुंचा देता हूं बोला और जंगल तरफ ले जाकर झगडा किया और जान सहित मार दूंगा कहकर धमकी देते हुऐ किसी धारदार वस्तु से अपनी पत्नी के पैर में घुटने के पास मारकर चोट पहुंचाया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति विशाल सोना के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें