सांकरा पुलिस की दो कार्यवाही में 14 लीटर महुआ शराब जप्त.
सांकरा पुलिस ने विजयमाल रोड किनारे जंगल के पास एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक जरकिन में शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर जिसे घेराबंदी कर आरोपी डोलामनी सिदार पिता रामनाथ उम्र 30 साल निवासी सांकरा थाना सांकरा को पकडा जिसके कब्जे से एक सफेद झोले में एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी कुल 08 लीटर तथा देशी महुआ शराब कीमती 1600 रुपये को जप्त कर धारा 34(2) आब.एक्ट. की कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा.
इसी तरह एक आदमी भगतदेवरी से तिलंजनपुर रोड के बीच नाला के पास मिला जिसे घेराबंदी कर पकडे उसके पास एक सफेद कलर की 05 लीटर वाली जरकीन मे 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जुमला 4000 एमएल किमती 800 रुपया मिला जिसे जप्त कर आरोपी मन्नु लाल नायक पिता मालिक राम नायक उम्र 52 साल साकिन तिलंजनपुर का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.