बल्ब कौन ले गया है कहने पर पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट. - CG Sandesh

बल्ब कौन ले गया है कहने पर पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट.

सिघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पैकिन में महिला के द्वारा बल्ब कौन ले गया है कहने पर उसके परिवार के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिस पर मामला दर्ज करवाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पैकिन में 30 सितम्बर 2020 को सबिया लोहा के घर के बाहर लगा बिजली का बल्ब नही था जिसे कोई व्यक्ति निकाल कर ले गया था. जिसपर सबिया लोहा ने बल्ब कौन ले गया है कहकर बोल रही थी तो उसी समय उसके पडोस का उत्तर और उसकी पत्नी तुम लोग हमें बोल रहे हो कहकर दोनो पति पत्नि गंदी गंदी गाली देकर सबिया लोहा के दामाद नरेश कुमार को हाथ थप्पड से मारपीट करना शुरू कर दिया तब सबिया लोहा और उसकी लडकी राजसिनी क्यों मारपीट कर रहे हो कहकर मना किये तो उसे जान सहित मार दुंगा कहकर डण्डा से सिर में मारे और हाथ थप्पड से भी मारपीट किये. मारपीट से सबिया लोहा के सिर में से खुन निकला था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर कुमार और उत्तर कुमार की पत्नी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें