ट्रेन की पटरी में एक अज्ञात युवक की मिली लाश....मृतक की पहचान होना बाकी.......
रायगढ़ क्षेत्र से दुखद खबर प्रकाश में आई है यहां एक युवक की लाश ट्रेन की पटरी से कटी मिली है। युवक की उम्र करीब 30 साल के आसपास की होगी। मामला रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना अंतर्गत का है।
युवक की लाश कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कलमी जेएसपीएल केबिन के पास मिली है। पुलिस को सूचना आज सुबह 6:00 बजे के आसपास मिली कुछ लोगों ने पुलिस को फोन करके इसके बारे में बताया। मौके पर कोतरा रोड थाना पुलिस पहुंची है।
खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक ने लाल रंग का शर्ट और नीले रंग की हाफ जींस पहनी हुई थी। मृतक की लाश बुरी तरीके से कमर के ऊपर से दो भागों में कट गई है।
कोतरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया रही है और शिनाख्त की कोशिश में लगी है। मृतक ने आत्महत्या की है यह यह एक हादसा है या कुछ और.. अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है।