बिजेमाल रोड पर पुलिया के पास 08 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त.
सांकरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति से बिजेमाल रोड पर पुलिया के पास मे अवैध शराब जप्त किया है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर जहां पर एक आदमी को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के पास से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन को चेक करने पर 08 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जुमला 8000 एमएल किमती 1600 रुपया मिला. जिसे जप्त कर आरोपी डोलामणी राणा पिता रामनाथ राणा उम्र 30 साल साकिन सांकरा का कृत्य् धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें