बोडेसरा से 3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 1 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बोडेसरा के राजेश पाण्डे नामक व्यक्ति से अपने मकान बाडी में अवैध शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखने पर अवैध शराब को जप्त कर आरोपी को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि राजेश पाण्डे के मकान बाडी में घेराबंदी कर दबिश दिया राजेश पाण्डे अपने मकान में उपस्थित मिला जिसे पुछताछ करने पर अवैध रूप से शराब रखना कबूल किया तथा अपने मकान के आंगन में घास-पूस में छिपाये 05 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन लाकर पेश किया. जिसके अंदर 3 लीटर शराब कीमती 600 रूपया था. जिसे जप्त कर आरोपी राजेश पाण्डे पिता सदानंद पाण्डे के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें