news-details

युवती ने पहले जहर पीया फिर खुद को लगा ली आग...सारंगढ़ के इस गांव का है मामला...!

सारंगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मधुबन में एक विवाहिता ने घरेलू कलह से परेशान हाेकर पहले जहर सेवन किया और इसके बाद खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे मेकाहारा में भर्ती कराए, जहां बुधवार रात उसकी हालत गंभीर हाेने पर माैत हाे गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पाेस्टमार्टम कराया है। 

लीलाम्बर कोसरिया निवासी मधुबन ने पुलिस काे बताया कि उसकी पत्नी तिलमति कोसरिया (24) मायके भेड़वन जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसे 20 सितंबर का वह मायके छाेड़ आया था। सब कुछ ठीक था, इसके बाद उसे 25 सितंबर काे सूचना दी गई कि तिलमति ने जहर सेवन कर लिया है। जब तक वह मधुबन से भेड़वन पहुंचता रास्ते में फिर उसे फाेन आया की जहर पीने के बाद पत्नी ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली है। ससुराल पहुंचने पर वह बुरी तरह से झुलसी मिली,जल्दी से उसे सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेकाहारा रेफर कर दिया।




अन्य सम्बंधित खबरें