मेढापाली में बाडी में छुपाकर रखे दो व्यक्तियों से महुआ शराब जप्त.
सरायपाली पुलिस ने 2 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम मेढापाली के गरहन दास बारिक नामक व्यक्ति से अवैध शराब बिक्री करने वास्ते अपने मकान बाडी में शराब छुपाकर रखे हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि गरहन दास बारिक के मकान बाडी में घेराबंदी कर दबिश दिया, जहाँ गरहन बारिक अपने मकान में उपस्थित मिला, जिसे पुछताछ करने पर अवैध रूप से शराब रखना कबूल किया. तथा अपने मकान बाडी में स्थित शौचालय के पिछे से एक सफेद प्लास्टिक थैला लाकर पेश किया जिसमें एक हरे रंग का 02 लीटर वाली स्प्राईट बाटल में करीबन 02 लीटर व एक लीटर वाली पानी बाटल 01 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब था. जिसपर शराब जुमला 03 लीटर कीमती करीबन 300 रूपये को जप्त कर मौके में शील बंद किया गया.
तथा रामेश्वर बारिक के मकान बाडी में घेराबंदी कर दबिश दिया जहाँ रामेश्वर बारिक अपने मकान में उपस्थित मिला जिसे पुछताछ करने पर अवैध रूप से शराब रखना कबूल किया. तथा अपने मकान बाडी में स्थित शौचालय के पिछे से एक सफेद प्लास्टिक थैला लाकर पेश किया जिसमें दो हरे रंग का 02-02 लीटर वाली स्प्राईट बाटल में जुमला करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब था. जिसे जप्त शराब को मौके में शील बंद किया.
उपरोक्त दोनों आरोपियों पर धारा 34(1) आब0 अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.