गाडी रिपेयरिंग खर्च की बात को लेकर गाली गलौच कर डण्डा से मार... - CG Sandesh

गाडी रिपेयरिंग खर्च की बात को लेकर गाली गलौच कर डण्डा से मारपीट.

सरायपाली पुलिस ने ग्राम छिर्रालेवा में गाडी रिपेयरिंग खर्च की बात को लेकर गाली गलौच कर डण्डा से मारपीट किया गया. जिस पर प्रार्थी भोकलो ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है. प्रार्थी भोकलो ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक सुपर एक्सल लूना है जिसे वह करीबन 10-15 दिन पूर्व घर में रखकर अपनी बेटी के घर भीखापाली आया था.

इसके बाद जब वह भीखापाली से घर वापस गया तो उसकी सुपर एक्सल लूना नहीं था, तब घर जाकर पूछताछ किया तो उसे बताया गया कि गांव के लालचंद सिदार बिना मांगे जबरदस्ती गाडी को ले गया है. लालचंद सिदार करीबन 10-15 गाडी चलाया और लालचंद सिदार प्रार्थी भोकलो के घर आया और बोला कि आपकी गाडी बिगड गया है. मैं बनवाने के लिये सागरपाली के मिस्त्री के पास दिया हूं.

इसके बाद प्रार्थी भोकलो कब तक बनाकर ला दोगे कहने पर लालचंद द्वारा बोलता था कि आज कल बनवाके ला दुंगा कहकर घुमाता था और नहीं बनाया. जिसके बाद प्रार्थी भोकलो 1 अक्टूबर को ग्राम सागरपाली जाकर मिस्त्री से पूछा तब मिस्त्री ने बताया कि गाडी बहुत पहले से बन गया है पैसा नहीं देने के कारण नहीं ले जा रहा है. प्रार्थी भोकलो मिस्त्री के पास गाडी का रिपेयरिंग खर्च 1500 रूपये देकर घर लाया.

उसके अगले दिन लालचंद प्रार्थी भोकलो के घर में आकर बोला कि मैं गाडी का रिपेयरिंग खर्च दे दिया था. उस पैसा को मुझे दो कहकर मांगने लगा एवं गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये चिल्लाने लगा. आवाज को सुनकर लालचंद के परिवार के अन्य सदस्य मेघनाथ,रामप्रसाद उर्फ रामू सिदार एवं पंचूराम द्वारा एक राय होकर गाली गुप्तार कर हाथ में रखे डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थी भोकलो से मारपीट किये. मारपीट को देखकर प्रार्थी भोकलो की भाभी जोगनीबाई बीच बचाव करने आयी तो उन्हे भी आरोपीगण द्वारा डण्डा से मारपीट किये है.

मामले की शिकायत पर आरोपी लालचंद सिदार , मेघनाथ सिदार, रामप्रसाद उर्फ रामू सिदार और पंचूराम सिदार पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें