रायगढ़ में कैसे मनाया जाएगा दशहरा, क्या रहेंगे नियम, क्या कहा... - CG Sandesh

रायगढ़ में कैसे मनाया जाएगा दशहरा, क्या रहेंगे नियम, क्या कहा जानिए रायगढ़ कलेक्टर ने अपने निर्देश में..

नवरात्री आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं, इस बार 17 अक्टूबर को नवरात्रि शुरु हो रही हैं वहीं विजया दशमी का पर्व 25 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। दशहरा के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था, इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था. मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता है, उसका शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होता है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जात पर सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि दशहरा हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है. इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।

प्रदेश समेत रायगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। इसके मद्देनजर रायगढ़ में इस बार रावण पुतला दहन पर प्रशासन ने पुतला दहन पर जरूरी गाइडलाइन जारी की है। इस बार कोरोना के कारण दशहरे मैं रावण पुतला दहन तथा दुर्गा पूजा में प्रशासनिक नियम कानून के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रायगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है उसे रोकने तथा संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से आगामी दशहरा पर्व मैं रायगढ़ जिले के सभी स्थानों में जहां-जहां पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उन सभी को बुलाकर एक बैठक रखा गया बैठक में जो भी बातें हुई जो निर्णय लिए गए उसके अनुसार जिला कलेक्टर भीम सिंह ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें