लालमाटी रास्ता से 30 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जप्त.
सांकरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दो व्यक्तियों से लालमाटी जाने का कच्ची रास्ता से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति लालमाटी जाने के कच्ची रास्ता पर खडे है. पुलिस मुखबिर के बताये स्थान में पहुचकर 2 व्यक्तियों से एक नीला रंग के 30 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे लगभग 20 लीटर व एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर वाली सफेद रंग प्लास्टिक जरकीन मे 10 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब जुमला 30 लीटर किमती 6000 रुपया मिला. जिसे जप्त कर आरोपी रविन्द्र नाथ कशयप उम्र 21 साल साकिन छोटेलोरम (लालपुर) 02, गौरीशंकर कश्य्प उम्र 28 साल साकिन छोटे लोरम (लालपुर) थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया. आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें