बंसुला और इंदिरा कालोनी से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

बंसुला और इंदिरा कालोनी से अवैध शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 3 अक्टूबर को ग्राम बंसुला चौक में मुखबिर की सूचना पर बडेडाभा सुरंगी नाला के पास आरोपी दाशरथी साव पिता स्व0 महेशराम साव उम्र 50 वर्ष निवासी बडे के कब्जे से एक पांच लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन मे करीब 04 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त किया है.

इसी तरह वार्ड नंबर 01 इंदिरा कालोनी बसना की फगनी बाई नामक महिला के घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते हाथ भठ्ठी महुआ शराब जो कि एक पीले रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन अंदर भरा हुआ था. करीबन 03 लीटर 500 एम एल कीमती 700/- रूपये को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें