जमीन बटवारा मांग रहे हो कहकर गाली गलौच, मारपीट.
चौकी भंवरपुर थाना बसना अंतर्गत भंवरपुर में जमीन बटवारा मांग रहे हो कहकर गाली गलौच कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के लिए मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर 2020 को रतन दास मानिकपुरी अपने मां के घर करीबन 05.30 बजे शाम को गया था. और अपनी मां नवदी मानिकपुरी को जमीन बटवारा के लिए बातचीत कर रहे थे. उसी बात को सुनकर उसका मंझला भाई सोहन दास फोन कर छोटा भाई समारू दास को बुलाया तभी समारू दास करीब 10.00 बजे घर आया. और जब सभी घर के खाना खाकर आंगन में बैठे थे फिर सोहन दास और समारू दास दोनो एक राय होकर उसे जमीन बटवारा मांग रहे हो कहकर दोनो गाली गलौच करते तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने लगे. जिससे रतन दास मानिकपुरी को चोंट आया है. मामले की शिकायत पर सोहन दास मानिकपुरी उम्र 42 साल , समारू दास मानिकपुरी पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.