सट्टा पट्टी पर दाव लगाते पकड़ाया आरोपी. - CG Sandesh

सट्टा पट्टी पर दाव लगाते पकड़ाया आरोपी.

पिथौरा पुलिस ने 3 अक्टूबर 2020 को मुखबिर की सूचना पर पिथौरा निवासी उत्तम वासुदेव नामक व्यक्ति को अंजली विद्यालय पिथौरा के पास कागज में अंको पर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख कर लोगों से रूपये पैसों का दांव लगवाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने उत्तम वासुदेव पिता स्व. आनंद वासुदेव उम्र 32 वर्ष से एक सफेद लाइनिंग कागज हुआ सट्टा पट्टी कुल 3150/- रूपये का,   एक नग डाट पेन नीले स्याही वाला, नकदी रकम 3150/- रूपये, एक नग वीवो कम्पनी का मेहरून काला रंग का मोबाईल जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें