सरिया में आई.पी.एल. सट्टा पर कार्यवाहीदो लाख रूपये की सट्टा ... - CG Sandesh

सरिया में आई.पी.एल. सट्टा पर कार्यवाहीदो लाख रूपये की सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार….

आरोपी से मोबाइल व 27,500 रूपये नकद जप्त….

एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर एक बार फिर सायबर सेल की टीम द्वारा सरिया में हो रहे IPL सट्टा की सूचना थाना प्रभारी सरिया को दिया गया । जिस पर मोबाइल से ग्राहकों के सट्टा नोट कर रहे व्यक्ति को सरिया पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।
 
सूचना पर थाना प्रभारी सरिया डी.के. मारकंडेय सट्टा रेड की कार्यवाही के लिये सहायक उपनिरीक्षक विमल यादव के हमराह स्टाफ को सरिया के गांधी चौक सुरेश शर्मा के फैंसी स्टोर भेजें । पुलिस टीम मौके पर सुरेश शर्मा को IPL मैच राजस्थान रायल्स एवं रायल चैलेंजर बैंगलौर के बीच लोगों से सट्टा डिटेल मोबाइल व कागज में नोट कर रहा था । पुलिस टीम द्वारा सट्टा नम्बर लिखवा रहे लोगों की मोबाइन रिकार्डिग भी लिया गया है । रेड टीम को मौके पर मिले एक Vivo कम्पनी का मोबाईल, लाईनिंग कागज एक पेज, नगदी रकम 27,500 रूपये जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।


अन्य सम्बंधित खबरें