पटेवा पुलिस ने 07 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया.
पटेवा पुलिस को मुखबीर के सूचना पर ग्राम जोरातराई कमार डेरा आंगनबाडी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये गये स्थान ग्राम जोरातराई कमारडेरा आंगनबाडी के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर वाली पीला कलर की प्लास्टिक जरिकेन मे भरी 03 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रूपये रखा मिला. जिसे जप्त कर बतर सिंह कमार पिता लक्की कमार उम्र 60 वर्ष साकिन जोरातराई थाना पटेवा का जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
इसी तरह पुलिस ने ग्राम सिंघनुपर बडेभांठाखार पाल्ट्री फार्म के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब जप्त किया है. आरोपी के पास से एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन मे भरी 04 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपये रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी लेखराम साहू पिता दुजराम साहू उम्र 42 वर्ष साकिन सिंघनुपर थाना पटेवा जिला महासमुंद का होना बताया. दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.