ग्राम मेदनीपुर में बकरा चोरी किये हो कहकर मारपीट का मामला दर... - CG Sandesh

ग्राम मेदनीपुर में बकरा चोरी किये हो कहकर मारपीट का मामला दर्ज.

ग्राम मेदनीपुर में बकरा चोरी किये हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. सोभाग्य भोई ने पुलिस को बताया कि गांव का सेतकुमार भोई ,दिनेश भोई ,ज्ञानेश भोई द्वारा मेरे पिताजी हेतकुमार भोई, किशोर भोई एवं मुझे तुम लोग बकरा चोरी किये हो कहकर बोले. हम तीनो ने अगर बकरा चोरी किया है. तो तुम लोग हमारे साथ गांव के मंदिर में चलकर कसम खाओ. तब उतने में सेतकुमार भोई ,दिनेश भोई ,ज्ञानेश भोई द्वारा हम क्यो कसम खायेंगे कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर मुझे हाथ मुक्का से मेरे मुंह में मारपीट कर जमीन मे पटक दिये. जिससे मेरे दाहिने हाथ, मुंह में चोंट आयी है। पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें