कांग्रेस ने देशहित में लिए गए हर फैसले का किया है विरोध..! च... - CG Sandesh

कांग्रेस ने देशहित में लिए गए हर फैसले का किया है विरोध..! चाहे धारा 370 हो, तीन तलाक, CAA , राममंदिर, या कृषि सुधार विधेयक..कृषि सुधार विधेयक का पास होना मोदी जी का ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम :- सांसद गोमतीं साय

सांसद ने कहा कि विपक्ष के अफवाहों से भ्रमित नही होंगे देश के किसान..

रायगढ़ :- मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक देश में किसान बंधुओ की दशा दिशा बदलेगा l

सांसद गोमती साय ने जारी बयान में कहा कि विपक्ष अफवाहों के जरिये देश के किसानों को भ्रमित कर रहा है l आजादी के बाद कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए पारित यह विधेयक किसानों की सुविधा के मद्देनजर पूरे देश को मंडी में परिवर्तित करेगा l

कृषि सुधार हेतु पारित विधेयक की जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए कहा कि न ही मंडी व्यवस्था खत्म की जा रही है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त करने का प्रावधान है l

पुरानी व्यवस्था किसानों को अपना उत्पाद मंडी में बेचने की बाध्यता थी l कृषि उत्पाद वाले प्रदेशो में मंडी के नियमो का कड़ाई से पालन किया जाता है जिसके तहत किसान अपना उत्पाद मंडी के अलावा कही अन्य जगह या दूसरे प्रदेश के व्यापारियो के पास नही बेच पाते थे l

नया विधेयक किसानों को यह अधिकार देता है कि वे अपना उत्पाद मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य में मंडी में बेचने के अलावा ज्यादा मूल्य मिलने पर अपना उत्पाद देश मे कही भी बेच सकते है l

मंडी में ही बेचने की बाध्यता की वजह से बिचौलिये किसानों का अंतहीन शोषण भी करते रहे है l

मंडी में किसानों को न्यूनतम मूल्य से कम में उत्पाद बेचने के लिए विवश होना पड़ता है l नया विधेयक ने किसान को अपना उत्पाद मंडी में बेचने के देश मे कही भी खुले में बेचे जाने का अधिकार देता है l

गोमती साय ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष स्पष्ट कर क्या किसानों को अपनी उपज बेचने का मंडी के अलावा और भी विकल्प मिलना चाहिये या नही l

मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य में बेचे जाने की व्यवस्था यथावत बनी हुई है l मंडी में बेचने की बाध्यता किसानों बंधुओ को बिचौलियों के चक्रव्यूह में फँसाती थी l

मंडी इंस्पेक्टर की वैधानिक कार्यवाही से बचने किसान मंडी में बेचने के लिए बाध्य होते थे l मंडी इंस्पेक्टर व बिचौलियों की मिलीभगत से किसानों की अज्ञानता व भोलेपन का लाभ उठाया जा रहा था लेकिन मोदी जी के नए विधेयक ने मंडी कें इंस्पेक्टर राज को खत्म किया अब किसान अपना उत्पाद मनचाही जगह पर बेचे उसे बाध्य नही किया जा सकता l

कृषि सुधार विधेयक के तहत व्यापारी किसान के दरवाजे में जाकर उत्पाद खरीद सकता है l

मंडी में बेचने की बाध्यता समाप्त होने से मंडी तक परिवहन लागत में कमी से किसानों का लाभ मिलेगा l

कृषि सुधार हेतु पारित विधयेक कृषि ऊपज व्यापार वाणिज्य संवर्धन एव सरलीकरण के तहत में कृषि उत्पादों को उनके लिए कारोबार में तब्दील किया जाएगा l
.निजी क्षेत्र से जुड़े लोग किसान बंधुओ से लिखित अनुबंध कर सकेंगे उन्हें अग्रिम राशि दे सकेंगे l
जैसे एक व्यापारी अपने सामान को बेचने के दौरान उसकी मूल्य वृद्धि का लाभ ले सकता है यह लाभ भी किसान हासिल कर सकता है l

आज तक मूल्य में कमी का नुकसान किसानों में हिस्से में आता रहा और लाभ बिचौलियों के हिस्से में जाता रहा l

कृषि उपज व्यापार वाणिज्य संवर्धन एव सरलीकरण विधयेक में मोदी जी ने किसानों को अधिकार सम्पन्न बनाया है l

पारित नया अध्यादेश किसानों को सीधे निर्यातकों व निवेशकों से जोड़ेगा l पारित नए विधेयक में कृषि क्षेत्र का सशक्तिकरण कृषकों के हितो का संरक्षण ,कृषि उत्पादों की कीमत का आश्वासन जैसे अहम मुद्दे शामिल है l

किसान अपने उत्पाद के लिये समझौता भी कर सकता है l ऊपज का मूल्य सुनिश्चित करने से अधिक लाभ की संभावना भी बनेगी l

देश के अन्नदाता किसान को मोदी जी ने यह अधिकार दिया है कि मूल्य के उतार चढाव का प्रभाव कृषक पर न पड़े l

कृषि के लिए उन्नत तरीके के इस्तेमाल पर प्रावधान किए गए ताकि न्यूनतम लागत पर अधिकतम लाभ मिल सके l खेती किसानी से जुड़े वाद विवाद का अधिकतम 30 दिनों तक निपटारा किया जावेगा l

3 दिनों के अंदर भुगतान सीधे खाते में हस्तान्तरित किये जाने की व्यवस्था कृषि क्षेत्र में नई सोच व नई तकनीक का आगमन सिद्ध होगी l

कृषि सुधार विधेयक देश की अर्थव्यवस्था में सुधार का गवाह बनेगा l

जिन नीतियों की वजह से दशको से किसानो की कई पीढियां बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर थी ऐसी नीतियों को बदलने का साहस मोदी सरकार ने किया है l

मोदी सरकार ने धान व गेंहू के समर्थन मूल्य में 43% व 41% की वृद्धि की है l

पश्चिमी देशों में यूरोप अमेरिका न्यूजीलैंड जैसे देशों की बुनियादी अर्थव्यवस्था कृषि उत्पादों पर आधारित है l कृषि क्षेत्र में सुधार हेतु स्वामी नाथन समिति ने अपनी रिपोर्ट में बहुत से प्रावधान लागू करने के सुझाव दिये थे l मोदी सरकार ने नए विधेयक में इस सुझावों को शामिल किया है l

कांग्रेस ने किसानों को लुभावने सपने दिखाते आई लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के सपनो को साकार कर दिखाया l

सांसद गोमतीं साय ने कृषि सुधार हेतुं पारित विधेयकों के लिए मोदी जी का आभार व्यक्त किया है l


अन्य सम्बंधित खबरें