स्ट्रीट लाइट के नीचे जमा कर बैठे थे 52 परियों के साथ महफिल…मुखबीर के सूचना पर आ गए चपेट में..
दिनांक 05/10/2020 को रात्रि गस्त के दौरान कोतरारोड़ पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा भगवानपुर में कुछ व्यक्तियों के लाईट के नीचे जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया ।
जुआ फड पर पुलिस को आता देख कई जुआडी भाग गए ।
परन्तु मौके पर पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते आरोपी 1. मनबोध अघरिया पिता कोन्दा अघरिया उम्र 32 वर्ष सा0 भगवानपुर थाना कोतरारोड 2. शंकर चन्द्रा पिता सुखदेव प्रसाद उम्र 30 वर्ष सा0 लीमडीह खैरपुर 3. प्रदीप साहु पिता मुनूराम साहू उम्र 25 वर्ष सा0 रामभांठा संजय मैदान थाना कोतवाली रायगढ 4. लक्ष्मी कुमार साहू पिता सुरत लाल साहू उम्र 40 वर्ष सा0 मंगलूडीपा थाना कोतरारोड 5. युगल प्रसाद साहू पिता स्व0 महेश्वर प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष सा0 भगवानपुर थाना कोतरारोड 6. मोहन वासुदेव पिता रवि वासुदेव उम्र 29 वर्ष सा0 ढिमरापुर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली को पकड़े, जिनके फड एवं पास से *जुमला रकम 12,170 रूपये, 52 पत्ती तास एवं मटमैला रंग का टावेल* जप्त किया गया है ।
आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।