धोखेबाज के प्यार में घर तक छोड़ बैठी थी एक लड़की ..लड़के को था ... - CG Sandesh

धोखेबाज के प्यार में घर तक छोड़ बैठी थी एक लड़की ..लड़के को था सिर्फ हवस से वास्ता..मुकर गया विवाह से, अपराध दर्ज..आशिकी उतरेगी जेल में...

पुलिस चौकी जूटमिल में बालिका द्वारा हीरानगर मिट्टूमुडा में रहने वाले *अनिल मेहरा पिता स्व. शत्रुधन प्रसाद मेहरा उम्र 26 साल* के विरूद्ध शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है ।

बालिका बताई कि पिछले 02 साल से अनिल मेहरा को जानती पहचानती है ।

अनिल मेहरा का उसके घर आना जाना था, अनिल बालिका को पसंद करता हूं और शादी करूंगा बोलकर उससे चोरी छिपे मिलने लगा ।

बालिका के घरवालों को दोनों के मिलने-जुलने की जानकारी हुई तो अनिल को घर आने से मना कर दिये । दिनांक 18-07-2020 को अनिल, बालिका को अपने घर बुलाया और शादी का प्रलोबन देकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया ।

बालिका को उसके घरवाले अनिल से मिलने-जुलने के लिये मना किए तो नाराज होकर बालिका घर छोड़कर अपनी परिचित महिला के घर जाकर रहने लगी । वहां भी अनिल बालिका से मिलता और उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाता था।

बालिका अनिल पर शादी का दबाव बनाई तो दिनांक 03-10-2020 को अनिल शादी से साफ इंकार कर दिया । बालिका चौकी जूटमिल में आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कराये जाने पर अप.क्र. 728/2020 धारा 376 IPC 4, 6 Pocso Act. पंजीबद्ध कर आरोपी अनिल मेहरा को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है , जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें