छत्तीसगढ़: कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े...नौबत हाथापाई तक..इस जिले की है घटना...
छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा के अम्बेडकर चौक में हाथरस घटना के विरोध में मौन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और उनके बीच जमकर लात-मुक्का चला। इधर, मौके में मौजूद टीम ने दोनों ही पक्षों को भिड़ते देख मामले को शांत कराते रहे, लेकिन काफी देर के बाद मामला शांत हुआ। कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने मामले में जानकरी देते हुए बताया कि कांग्रेस की ओर से हाथरस घटना के विरोध में मौन प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी दौरान वहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुँचे और विवाद करने लगे। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उनसे भीड़ गए और मार-पीट की नौबत आ गयी। दोनों ही पक्षों को समझाकर वापस भेजा गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें