ग्राम रायतुम में 09 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 09 पौवा देशी शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने ग्राम रायतुम में एक व्यक्ति के पान ठेला से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस मुखबीर की सूचना पर ग्राम रायतुम पहुंचकर, पान ठेला में दबिस दिया जहाँ ठेला अंदर एक सफेद रंग के एक प्लास्टिक थैला के अंदर 09 पौवा ट्वेंटी ट्वेंटी स्पेशल अंग्रेजी शराब एवं 09 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3240 एमएल कीमती 1800 रू0 शराब रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी चुडामणी सिन्हा पिता स्व0 समारू सिन्हा उम्र 40 साल साकिन रायतुम, थाना पटेवा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(1) कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें