जंगल में जुआ खेलते 4 पकड़ाए. - CG Sandesh

जंगल में जुआ खेलते 4 पकड़ाए.

बसना पुलिस ने 6 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मेदनीपुर सरायपाली रोड किनारे जंगल में कुछ लोग को रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान मौके पर मेदनीपुर सरायपाली रोड किनारे जंगल के पास पहुंचकर देखे तो कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे, जहाँ घेरा बंदी करने पर कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर मौके से भाग गये. तथा चार आरोपी मनोज अग्रवाल पिता राधेश्याम उम्र 37 साल साकिन वार्ड नं 09 बसना, सत्तार खान पिता बाबा खान उम्र 48 वर्ष निवासी खटखटी, श्याम प्यारा पिता शिवप्रसाद उम्र 43 साल निवासी इंदिरा कालोनी बसना, नरेश घसिया पिता मोहित उम्र 34 वर्ष निवासी घसिया पारा वार्ड नं 06 बसना को मौके पर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास एवं फड से 9100 रू एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

 



अन्य सम्बंधित खबरें