मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता नंदकुमार बघेल का ग्रामवासि... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता नंदकुमार बघेल का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

जगन्नाथ यादव. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता नंदकुमार बघेल आज अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग भारतजागरण अभियान के गिरौदपुरी होते विकास खंड पिथौरा के ग्राम सपोस पहुँचे. जहा ग्रामवासियों ने उनके भब्य स्वागत किया. साथ जैत खाम पहुँच कर बाबा गुरु घासीदास के पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा. राजमहन्त पी एल कोसरिया ने जैत खाम मे विधिवपूजा अर्चना करवाया. तदुपरांत महंत पी एल कोसरिया निवास पधारे ,जहाँ पर उपस्थित संत समाज को नंद कुमार बघेल द्वारा संबोधित किया एवम आभर प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया,सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनराखन सिंह ठाकुर , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव , ब्लॉक कांग्रेस अनु .प्रकोष्ठ राजा कोसरिया, सुलोचना कोसरिया जिलाध्यक्ष महिला मजदूर कांग्रेस, छबिलाल रात्रे विधायक प्रतिनिधि कीर्तन कोसरिया पूर्व जनपद सदस्य, छबिलाल कोसरिया भण्डारी, भुवन कोसरिया, जे आर कोसरिया पुरुषोत्तम गृतलहरे जनपद सदस्य,, डि एम यादव मंगलू वीसी, राजेश विशाल   गोविंदा चुतुर्वेदी, एवम अनेक सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें