आईपीएल में सट्टा लगाने वाले को सांकरा पुलिस ने पकड़ा, ढाई लाख... - CG Sandesh

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले को सांकरा पुलिस ने पकड़ा, ढाई लाख रकम लगी थी दांव पर.

सांकरा पुलिस ने कल 7 अक्टूबर 2020 को मुखबीर की सूचना पर एक आदमी को कार मे बैठे बैठे संत अन्ना स्कुल के पीछे स्ट्रीट लाईट के पास सांकरा मे मोबाईल से आईपीएल 20-20 क्रिकेट मैच मे रुपया पैसा का हार जीत का दांव लगाकर सटटा नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान में पहुँचने पर एक व्यक्ति एक सफेद रंग का टोयटा अल्टीस कार क्रमांक CG10.NA 8880 मे बैठकर मोबाईल से हार जीत का सटटा लगाकर आईपीएल क्रिकेट मैच जुआ नामक खेल खेल रहा था. जिसे घेराबंदी कर पकडे उसका नाम पुछने पर अपना नाम राकेश अग्रवाल पिता स्व्. श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 23 साल साकिन संत अन्ना स्कुल के पास सांकरा थाना सांकरा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि राकेश के कब्जे से एक बिवो S-1 कंपनी मोबाईल मे ग्राहको के लेनदेन का दांव पर लगा रकम 2,55,000 रुपया,  नकदी रकम 3140 रुपया,  एक बिवो S-1 कंपनी का मोबाईल, किमती 10.000, एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल किमती 6000 रुपया, एक सफेद रंग का सेमसंग कंपनी का मोबाईल किमती 800 रुपया,  एक सफेद रंग का टोयटा अल्टीस कार क्रमांक CG10.NA 8880 लिखा है किमती 5,00000 रुपया,  कुल जुमला रकम 7,74940 रुपया मिला.

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पुछताछ पर बताया कि मोबाईल मे आईपीएल 20-20 क्रिकेट मैच कोलकत्ता नाईट रायडर्स विरुद्ध चेन्न्ई सुपर किंग्स् के मैच मे दावं लगाकर सटटा नामक जुआ खेल रहा था जो अपना जुर्म कबुल किया. जिसपर पुलिस ने  आरोपी का कृत्य् धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें