ग्राम रिमजी में नाला के पास 04 सटोरिये जुआ खेलते पकडाए.
सिंघोडा़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रिमजी के नाला किनारे कुछ लोग खड़खडिया नामक जुआ खेल रहे है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपीगण चिमनी दिया जलाकर रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का खड़खडिया नामक जुआ खेल रहे थे। आरोपी 01- देवार्चन उम्र 45 वर्ष लखनपुर थाना सिंघोडा के फड से 400 रूपये एवं पास से 225 रूपये, 02- विजय कुमार भोई उम्र 50 वर्ष रिमजी के फड से 500 रूपये एवं पास से 140 रूपये, 03 हेतराम चौहान उम्र 23 वर्ष साकिन रिमजी फड से 350 रूपये एवं पास से 235 रूपये, 04 मोतीराम नायक उम्र 29 वर्ष साकिन लखनपुर के फड से 450 एवं पास से 200 रूपये कुल जुमला 2500 रूपये, एक खडखडिया पट्टी एवं गोटी, एक बांस का टोकनी गवाहों के समक्ष जप्त कर. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।