छिबर्रा में सड़क हादसे से एक मोटरसायकल चालक की मौत.
चौकी बलौदा थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम छिबर्रा में 7 अक्टूबर 2020 को शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक मदन साहू के साथ ट्रेक्टर ट्राली खरीदने छुईपाली गए थे. वापसी में दोनों अलग अलग मोटर सायकल में आते समय घटनास्थल पर मदन साहू के मोटर सायकल को अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक द्वारा अपने चार पहिया वाहन को तेज गति से चलाकर ठोकर मारने से मदन साहू की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जिस पर अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें