नशा करने के बाद घर की ओर आते समय सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत... - CG Sandesh

नशा करने के बाद घर की ओर आते समय सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, दो दिन बाद नाले से मिला था युवक का शव

ग्राम सिरपुर सीरबोड़ा के मध्य नाले के नीचे मंगलवार को एक युवक का शव मिला था. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानकारी मुताबिक राजेश बाघ ग्राम सिरपुर अपने दोस्त के साथ दो दिन पूर्व रात्रि 9:00 बजे घूमने जा रहा हूं बोलकर अपने दोस्त भावेश नायक के साथ घर से निकला था.

ग्राम सिरपुर के भावेश नायक एवं मृतक राजेश बाघ के साथ मिलकर शराब गांजा पीये तथा भावेश नायक अपने लाल रंग की स्कुटी में राजेश बाघ को बैठाकर घर की ओर जाते समय घटना स्थल पर वाहन दुर्घटना होने से राजेश की मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने भावेश नायक के विरुद्ध धारा 304(A) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया है.



अन्य सम्बंधित खबरें