मोटरसाइकल पर ओड़िसा से 55000 का गांजा परिवहन करते दो युवकों क... - CG Sandesh

मोटरसाइकल पर ओड़िसा से 55000 का गांजा परिवहन करते दो युवकों को डोंगरीपाली पुलिस ने पकड़ा ..05 Kg गांजा व बाइक की जप्त..कोसीर पुलिस ने ग्राम मुडवाभांठा में पकड़ी महुआ शराब..

थाना डोंगरीपाली प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव एवं हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 07.10.2020 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सोहेला बरमकेला मुख्य मार्ग बिरनीपाली बेरियर के पास घेरा बंदी कर आरोपी

1. विकास भोई पिता खैरू भोई उम्र 28 वर्ष सा0 अडहापारा थाना जुजुमुड़ा जिला संबलपुर (ओड़िसा)

2. सनत कलेत पिता अमर कलेत उम्र 23 वर्ष अडहापारा थाना जुजुमुड़ा जिला संबलपुर (ओड़िसा)


को एक काला नीला रंग के मोटरसायकल हीरो एचएफ डिलक्स OD 15 N-2214 में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे हुये पकड़े । तलाशी दौरान प्लास्टिक बोरी में 05 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 55,000 रूपये मिला । आरोपियों ने पूछताछ में सोनपुर उड़िसा से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लेकर आना बताये । आरोपियों के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली में 20(B) NDPS Act. के तहत कार्यवाही की गई है ।
     

दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के बाद मादकों पदार्थों पर कार्यवाही के क्रम में थाना कोसीर अन्तर्गत ग्राम मुडवाभांठा में आरोपी हरिशंकर जांगडे पिता स्व. रामनाथ जांगडे उम्र 49 वर्ष साकिन मुडवाभांठा थाना कोसीर के घर बाड़ी में अवैध बिक्री के लिये रखी हुई 07 लिटर महुआ शराब को पकड़ा गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना कोसीर में 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवही की गइ र्है ।


अन्य सम्बंधित खबरें